नानपारा: बाबागंज धनुष यज्ञ मेले में दूर-दराज से आए 200 साधु संतों को ब्लॉक प्रमुख ने वितरित किए कम्बल
बाबागंज परमहंस कुटी पर एक माह तक लगने वाले धनुष यज्ञ मेले में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने पहुंचकर ठंड से बचाव हेतु 200 साधु संतों को कंबल वितरित किया ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सनातन धर्म को ऐसे आयोजनों से बल मिलता है और इन आयोजनों में साधु संतों के रीड की हड्डी का काम करते हैं इस दौरान एसपी सिंह दुर्गेश वर्मा दिलीप सिंह सहित सभी समाजसेवी मौजूद रहे।