भाजपा पटपड़ा मंडल की बैठक ग्राम पंचायत पटपड़ा के मंदिर परिसर में शुक्रवार को 4 बजे आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा भाजपा कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करता है। बैठक के बाद पूर्व जनपद सदस्य पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विक्की चौहान ने मंडल क्षेत्र की स्थिति से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया गया।