परवलपुर बाजार में लावारिस घूमते किशोर को पुलिस ने किया बरामद, पहचान की अपील
परवलपुर बाजार से सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक किशोर को लावारिस हालत में घूमते हुए पुलिस ने बरामद किया। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को परवलपुर थाना को सौंपा गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान किशोर अपना नाम और पता बताने में असमर्थ रहा। फिलहाल उसे थाने में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही