दुर्ग: भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने गुरुवार को भिलाई इस्पात संयंत्र का किया एक दिवसीय दौरा
Durg, Durg | Mar 20, 2025 भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने गुरुवार को भिलाई इस्पात संयंत्र का एक दिवसीय दौरा किया। दरअसल गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सचिव को सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र में सीआईएसएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों को संयंत्र भ्रमण के लिए आवश्यक सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया।