बलरामपुर: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एमएलके गेट पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का फूंका पुतला, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
रामस्वरूप विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बलरामपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को 2 बजे प्रदर्शन कर एमएलके पीजी कॉलेज के गेट पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय पर बिना बार काउंसिल की अनुमति के विधि पाठ्यक्रम चलाने का आरोप लगाया है।