बस्तर: लामकेर, झारतरई, सालेमेटा व भोंड के स्कूली छात्र-छात्राओं का किया गया नेत्र परीक्षण
Bastar, Bastar | Nov 30, 2024 बस्तर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला लामकेर, झारतरई, सालेमेटा व भोंड के स्कूली छात्र छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी तिलक नाग एवं श्रीमती योगिता नाग ने जानकारी में बताया कि शनिवार को 185 स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें पांच बच्चों को चश्मा वितरण किया गया।और आंखों के देखभाल व सुरक्षा को लेकर जानकारी प्रदान किया गया।