गिरिडीह: +2 शिक्षक संघ ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति नियमावली की विसंगतियों को लेकर शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा
झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति नियमावली की विसंगतियों को लेकर शनिवार को 1 बजे शिक्षा सचिवालय में शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर के नेतृत्व में यहां ज्ञापन सौंपा गया।