लटेरी: लटेरी SDM विनीत तिवारी ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए दिशा निर्देश
Lateri, Vidisha | Oct 29, 2024 मंगलवार को लटेरी एसडीएम विनीत तिवारी ने लटेरी नगर में लगने वाले पटाखा बाजार का निरीक्षण किया है इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे जानकारी के अनुसार करीब 1:00 बजे लटेरी एसडीएम विनीत तिवारी पटाखा बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं