सुखदेव नगर में पूर्णाकामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा के दौरान पंडित हरिओम भारद्वाज ने रामचरितमानस में वर्णित जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे आयोजककर्ताओ ने बताया कि कथा के दौरान कथा वाचक ने कहा कि मानस में दो परंपराओं का स्पष्ट उल्लेख मिलता है।