बडौद नगर में शासकीय राशन के दुरुपयोग का एक मामला सामने आने पर खाद्य विभाग ने आज सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे के करीब कार्रवाई की हे। विश्वकर्मा आटा चक्की पर शासकीय चावल होने की शिकायत प्राप्त होने के बाद खाद्य अधिकारी नारायण मूवेल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान आटा चक्की पर लगभग दो क्विंटल पचास किलो शासकीय चावल पाया गया, जिसे सार्वजनिक वितरण प्र