मैलहन गांव के पाल बाजार के पास कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रैनी निवासी किसान आनंद बहादुर यादव की बेटी प्राची साइकिल से कोचिंग जा रही थी। सड़क पार करते समय मुबारकपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 25 फीट तक सड़क पर घिसट गई। शुक्रवार 02 बजे दी जानकारी।