श्रीडूंगरगढ़: कुंतासर में घर में शराब के गोदाम की सूचना पर पहुंची पुलिस, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कुंतासर में स्थित एक घर में शराब का गोदाम बनाने की खबर मिली पुलिस ने मूखबीर की सूचना पर मौके पर पहुंची और घर से 14 कार्टून में 168 बोतल शराब और 9 कार्टून में 432 पव्वे जप्त कर कालूराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शराब कीमत करीब ₹1 लाख से अधिक है। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार रात 9 बजे दी।