नीम का थाना: कलश यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, गणेश्वर धाम से निकाली गई यात्रा
गणेश्वर धाम से बुधवार सुबह 11बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा सुबह गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए निकल गई जहां डीजे की धुन पर महिलाएं नाचती गाती हुई मुख्य मार्गो से निकली।