बांका: भीतिया स्कूल के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दंपति घायल
Banka, Banka | Oct 22, 2024 बांका- खेसर मुख्य मार्ग स्थित भीतिया स्कूल के समीप मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे कुत्ता को बचाने में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी दंपति का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार झाझा बस स्टैंड निवासी सुरेन्द्र साह अपनी पत्नी सविता देवी को अपने सुसराल दुधारी से बाइक से लेकर घर जा रहे थे।