बेगमगंज | संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक जिलेभर में हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं। इसी क्रम में खंड सियावास बेगमगंज का विशाल हिंदू सम्मेलन 20 जनवरी को ब्लॉक ग्राउंड में होगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह है। तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। नगर की छह बस्तियों से कलश यात्राएं निकलेंगी।