मंगलवार 5 बजे के लगभग उज्जैन में हुई एक शादी ने सभी का ध्यान खींचा। यहां दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को शादी का इनविटेशन देने पहुंची। रास्ते भर बैंड-बाजा, बाराती और जश्न के बीच दुल्हन की यह अनोखी एंट्री देखने सैकड़ों लोग रुक गए। अहमदाबाद स्थित साउथ इंडियन बैंक में क्लास वन अधिकारी और इंडौर निवासी अपूर्वा ओझा की शादी उज्जैन के केजीसी होटल में हुई।