शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा सुपौल जिले में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्थानों का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले सुखपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया, जहां विधि विवादित बच्चों के आवासन, देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए