हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव में एक युवक ने अपनी मां और चाचा के साथ मिलकर विधवा ताई के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवक ने लाठी से महिला के दोनों पैर तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल महिला का मेडिकल कॉलेज हरदोई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के भतीजे की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।