विदिशा नगर: बेतवा नदी के बढ बाले घाट पर महिलाओं ने मंगलवार को महालक्ष्मी व्रत और पूजन किया, पितृपक्ष में अष्टमी पर तर्पण
मंगलवार को पितृपक्ष की अष्टमी पर महिलाओ द्वारा व्रत रखकर महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। इस व्रत को दीपावली की लक्ष्मी पूजा से ज्यादा महत्व दिया जाता है। महिलाओं ने पिछले 16 दिनों से धागे पर गठन बांधते हुए गड़ा तैयार किया। 16 बार तर्पण का कार्य भी किया। पुजारी राजेंद्र दुबे ने बताया कि अष्टमी तिथि पर महिलाओं को तर्पण करने का अधिकार दिया गया है।