मिर्जामुराद पुलिस टीम ने वन संरक्षण अधिनियम में सतीश सिंह को किया गिरफ्तार
थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर सतीश सिंह पुत्र स्व0 हरिहर सिंह को वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर कब्जे से हरे सागौन के 27 बोटे व इलेक्ट्रिक चलित आरा को किया बरामद । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।