मथुरा: वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग पर गाड़ी निकालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, 1 युवक को संदिग्ध अवस्था में गोली लगी
वृंदावन के वराह घाट इलाके में बर्फ फैक्ट्री के समीप बीती रात 1 बजे गाड़ी निकालने के विवाद में एक युवक को संदिग्धावस्था में गोली लग गई है। जिसे हालत बिगड़ने पर आगरा के एस एन मेडिकल कालेज रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है गांव सेही निवासी नरेश कुमार बर्फ फैक्ट्री वाली गली में ससुराल आए थे जहां उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया।