आरा: गड़हनी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से चार मजदूर हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2025 गड़हनी के समीप अज्ञात वाहन ने चार मजदूरों को टक्कर मार जख्मी कर दिया। सदर अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सभी मजदूर कार्य करने जा रहे थे तब ही गड़हनी बाजार के समीप तेज गति से गाड़ी टक्कर मार मौके से फरार हो गई। दो मजदूरों का पैर टूट गया है।