पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार किया नामांकन, सीएम योगी व अमित शाह के साथ ही अन्य बड़े नेता रहे मौजूद
Sadar, Varanasi | May 14, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के नेता शामिल थे। इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीए के नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा किया।