धार: रिंगनोद छात्रावास में करंट लगने से छात्रों की मौत का मामला, जयस ने मुआवज़े की मांग हेतु राजोद थाने में दिया ज्ञापन
Dhar, Dhar | Sep 27, 2024 धार जिले के राजोद में पुलिस थाने पर जयस संगठन द्वारा ज्ञापन देकर रिंगनोद छात्रावास में करंट लगने से मृत छात्रों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। उक्त जानकारी देते हुए जयस प्रभारी सुनील डावर ने बताया कि मांग पूरी नही हुई तो जयस संगठन आंदोलन करेगा।