डीग: जनूथर थाने के हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन
Deeg, Bharatpur | Oct 26, 2025 जिले के जनूथर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह का रविवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीग में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरबीएम अस्पताल भरतपुर रैफर किया गया। भरतपुर पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।