उज्जैन शहर: वैशाख मास में भगवान महाकाल का 11 नदियों के जल से अभिषेक, 3 अप्रैल से शुरुआत
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार 3 अप्रैल वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा तक भगवान श्री महाकालेश्वर पर प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक 11 नदियो के जल से मिट्टी के कलशों के माध्यम से सतत जलधारा अभिषेक किया जाएगा।पंडित धनश्याम शर्मा ने बुधवार दोपहर दी जानकारी।