सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव में शनिवार रात 8 बजे एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गैस एजेंसी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घायल सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।