गाजीपुर में उत्तर प्रदेश दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अफीम फैक्ट्री परिसर में युद्ध, आपातकालीन स्थिति और ब्लैक आउट से निपटने के लिए लाइव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने किया।इस दौरान जनपद में सायं 6 बजे से 6 बजकर 20 मिनट तक 20 मिनट का ब्लैक आउट किया।