बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में बारिश के बावजूद भक्तों ने 79 दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
बेल्थरारोड में झमाझम बारिश के बावजूद भक्तों ने पिछले 48 घंटे में कुल 79 दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया। उभांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को कुल 18 दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित किया गया और शुक्रवार को कुल 30 दुर्गा प्रतिमा को विधि पूर्वक विसर्जन किया जाना है। जिसे रात 9 बजे तक बारी बारी से विसर्जित किया जाता रहा। इस दौरान जमकर बारिश भी हुआ।