मथुरा: 6 दिसंबर को लेकर मथुरा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, डीआईजी और एसएसपी ने श्री कृष्ण जन्म स्थान के आसपास किया फ्लैग मार्च
आगामी 6 दिसंबर की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुवार की शाम मथुरा पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आई गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने थाना कोतवाली गोविंद नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और जवानों के साथ पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की