भभुआ: बेलांव भगवानपुर पथ सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों व घायलों के लिए भभुआ जिप सदस्य ने सरकार से मुआवजे की मांग
Bhabua, Kaimur | Sep 21, 2024 बेलवा भगवानपुर पथ पर शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में मझियांव गांव के रहने वाले एक युवक लाल बाबू की मौत हो गई थी। व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना को लेकर शनिवार की दोपहर भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों व घायलों के इलाज हेतु सरकार से मुआवजे का मांग किया।