शिवपुरी जिले में मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। इस कारण सुबह से ही पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अधिक सर्दी महसूस हुई, वर्फीली हवाओं ने सर्दी और अधिक बढ़ा दी। दोपहर होते-होते कुछ देर के लिए सूरज निकला तो तापमान भी सामान्य हुआ, लेकिन दोपहर के बाद शुरू हुई बारिश लगातार देर रात तक होती रही। इस कारण एक ओर जहां तापमान गिर गया।