शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा चौराहे के पास बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Shamli, Shamli | May 6, 2025 मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नरेला निवासी दीपक अपने साथी झज्जर हरियाणा निवासी साहिल के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा चौराहे के पास सामने से आ रही बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। अस्पताल में साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का उपचार चल रहा है।