कौशाम्बी मुख्य विकास अधिकारी ने गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड कौशाम्बी के ग्राम हकीमपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना व आवास योजना का लाभ आदि की जानकारी ली।