कुरुक्षेत्र के गांव अमीन में वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करवाई गई। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा और द ग्रेट खली ने शिरकत की। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और द ग्रेट खली ने कहा कि गांव अमीन के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश में अपने खेल का डंका बजाया है। और आज भी यहां पर यह वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया।