चितरंगी: एनसीएल निदेशक जितेन्द्र मलिक ने कृष्णशिला और अमलोरी क्षेत्र का दौरा किया
निदेशक (तकनीकी/संचालन)एनसीएल जितेन्द्र मलिक ने कृष्णशिला और अमलोरी क्षेत्र का दौरा किया।जहां अपनी यात्रा पर,श्री मलिक ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और उत्पादन,उत्पादकता,सुरक्षा व अन्य संचालन पहलुओ से संबंधित बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने NCL टीम को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासो को जारी रखने प्रोत्साहित किया।