भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के मेलाना गांव की 15 वर्षीय बालिका मोनिका पुत्री ढगलाराम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हिरादेसर के पास रात्रि समय उस वक्त हुआ, जब वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनिका अपने परिजनों के साथ भोपालगढ़ से मेलाना गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान हिरादेसर के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़