कस्बा: पूर्णिया लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद भावुक हुए पप्पू यादव, कस्बा के पूर्व प्रखंड प्रमुख से गले मिलकर नम हुई आंखें
Kasba, Purnia | Jun 4, 2024 पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव में पप्पू यादव अपने जीत पर कस्बा के पूर्व प्रमुख इरफान आलम से गले लग कर रो पड़े। आज लोकसभा चुनाव में जैसे ही पप्पू यादव जीत दर्ज कर बाहर निकले कस्बा के पूर्व प्रमुख इरफान आलम से गले मिले और जीत की खुशी में दोनों रोने लगे। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के जीत के लिए चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।