बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीआईजी ने लगाया जनता दरबार, 15 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीआईजी आशीष भारती ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 15 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.