महोबा: पवा तिराहा पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और वैगनआर में भिड़ंत, चार लोग घायल
Mahoba, Mahoba | Jan 11, 2026 पवा तिराहे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्ते के लिए श्रीनगर जा रहे चरखारी निवासी वृंदावन और उसके परिवार सवार बोलेरो और तेज रफ्तार वैगनआर में टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो घायलों को रेफर कर दिया है।