चूरू: वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत चाड़वास में किया गया श्रमदान व पौधरोपण
Churu, Churu | Jun 18, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 'वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान' अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।इन गतिविधियों के क्रम में जिले के बीदासर ब्लॉक के चाड़वास में श्रमदान व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर साफ सफाई की तथा पौधरोपण करते हुए जल संरक्षण व 'एक पेड़ - मां के नाम' अभियान।