मंगलवार के देर सायं बरहेट बरहरवा मुख्य सड़क में हिमालयन स्कूल के पास एक टोटो ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दिया, ठोकर इतना जबरदस्त था कि टोटो क्षतिग्रस्त हो गया तथा टोटो में सवार आमझोर गांव के तीन लोग घायल हो गए तथा एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत मौके पर हो गई । सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एवं बच्चे के मृत होने की पुष्टि सीएचसी बरहेट में डॉ.बबलू कुमार ने किया ।