आरा: निजी होटल में जगद्गुरु शंकराचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा, इस बार बिहार से सनातनी राजनीति की होगी शुरुआत
Arrah, Bhojpur | Sep 29, 2025 जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने बिहार की राजनीति में बड़ा ऐलान करते हुए सनातनी राजनीति का शंखनाद किया है। उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालते हुए घोषणा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।