BHU में मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर संजय गुप्ता ने शुरू किया शांति आंदोलन धरना
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पिछले आठ दिनों से आईएमएस बीएचयू में दो डीन बैठे नजर आ रहे हैं। आईएमएस बिल्डिंग स्थित निदेशक ऑफिस के बाहर मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर संजय गुप्ता ने शांति आंदोलन शुरू कर दिया है। वह आईएमएस में डीन न बनाए जाने से नाराज हैं। हालांकि बीएचयू प्रशासन ने प्रो. शंपा अनूपूर्वा को डीन बनाया है।