चकाई: चंद्रमंडी में कुर्की वारंटी सहित 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Chakai, Jamui | Nov 25, 2025 चंद्रमंडी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुर्की वारंटी सहित दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवारको दो बजे चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि एक मामले में 2017 से फरार चल रहे कुर्की वारंटी तालो मुर्मू को बनपोखरा गांव से गिरफ्तार किया गया जबकि मारपीट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त गिरजा शाह को भी चंद्रमंडी से गिरफ्तार किया गया।