मुंगेर: साइबर ठगों द्वारा ठगी किए गए रुपए साइबर पुलिस ने मिल्कीचक की महिला को वापस करवाया
Munger, Munger | Feb 14, 2024 साइबर थाना के थाना अध्यक्ष ने बताया की मिल्कीचक नंबर एक की रहने वाली मधुमिता कुमारी के पुत्र से बीते 9 जनवरी को आईफोन खरीदने का लालच देकर साइबर ठगो ने 27,348 की ठगी कर लिया था। महिला के लिखित आवेदन के आलोक में हम लोगों ने जांच कर कारवाई किया। जिसके बाद 12 फरवरी को महिला के खाते पर 27,348 वापस करवा दिया गया।