सलैया थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के बेरी टोला चौधरी बिगहा निवासी विकास कुमार है।थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने रविवार की शाम पांच बजे बताया कि उसकी गिरफ्तारी बेरी टोले चौधरी बिगहा से की गई है।वही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है।नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र के एक गांव की है।