शुजालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद करीब दस मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि से पूरा क्षेत्र सफेद नजर आने लगा और ठंडक बढ़ गई। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में खड़ी गेहूं की फसल कई स्थानों पर आड़ी होकर जमीन पर बिछ गई। किसानो