राजगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में मंगलवार शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ सांसद रोडमल नागर शामिल हुए। इस दौरान सांसद रोडमल नागर ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।