पलवल: पलवल विधायक ने 5 गलियों के निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास
Palwal, Palwal | Jun 15, 2024 पलवल विधायक ने 5 गलियों के निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास आपको बता दे पलवल विधायक दीपक मंगला ने शनिवार को डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 5 गलियों के निर्माण कार्यों का नारियल फोडकर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला ने बताया कि वार्ड नंबर 31, 20 , 25, 12 और वार्ड नंबर 21 में गलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।